डॉ. के.के.शर्मा, समूह प्रमुख (आर.एस.ए.जी) एनईसैक और सुश्री नमिता रानी पॉल मित्रा, कनि. अनुवाद अधिकारी, एनईसैक, माननीय डॉ. हेमंत विश्व शर्मा, मुख्यमंत्री, असम और माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद रायजी के कर कमलों से क्षेत्रीय प्रशस्ति प्रमाण पत्र ग्रहण करते हुए
5 मार्च, 2025 को मेफेयर स्प्रिंग वैली रिजॉर्ट, सोनापुर, असम में आयोजित संयुक्त क्षेत्रीय राजभाषा सम्मेलन के दौरान ‘सी’ क्षेत्र में स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों (50 से अधिक कर्मचारी) की श्रेणी में वर्ष 2023-24 के दौरान उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग द्वारा उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एनईसैक) को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। डॉ. के.के.शर्मा, समूह प्रमुख (आरएसएजी) एनईसैक ने एनईसैक के निदेशक की ओर से असम के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा से पुरस्कार प्राप्त किया। माननीय केंद्रीय गृह राज्य मंत्री, श्री नित्यानंद राय ने केंद्र में राजभाषा कार्यान्वयन में उल्लेखनीय योगदान के लिए श्रीमती नमिता रानी पॉल मित्रा, कनिष्ठ अनुवाद अधिकारी, एनईसैक को प्रशस्ति प्रमाण पत्र से सम्मानित किया।