उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एन.ई-सैक) के सबसे महत्वपूर्ण अधिदेशों में से एक शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक कल्याण और अन्य विकासात्मक गतिविधियों में सहायता के लिए उत्तर पूर्वी क्षेत्र (एन.ई.आर) में विकासात्मक संचार कार्यक्रम शुरू करने के लिए उपग्रह संचार (सैटकॉम) प्रौद्योगिकी का अनुप्रयोग है। सैटकॉम अनुप्रयोग कार्यक्रम चिकित्सा और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं का प्रावधान, आपदा प्रबंधन के दौरान आपातकालीन संचार सहायता आदि प्राथमिकता से विश्वविद्यालय स्तर तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार को संबोधित कर सकते हैं। इन सबकी पूर्ति के लिए, इसरो के पास टेलीमेडिसीन, टेली-एजुकेशन, आपदा प्रबंधन में संचार सहायता आदि जैसे कई जीवंत सैटकॉम अनुप्रयोग कार्यक्रम है। एन.ई-सैक अन्य केंद्र/राज्य सरकार की एजेंसियों, गैर-सरकारी संगठनों आदि के सहयोग से एन.ई.आर के सभी आठ राज्यों में उपरोक्त सभी अनुप्रयोग कार्यक्रमों के कार्यान्वयन और उपयोग में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

एन.ई-सैक में उपलब्ध सैटकॉम सुविधाएं इस प्रकार हैः

  • सामग्री निर्माण और विकास कार्यक्रमों के प्रसारण के लिए अत्याधुनिक स्टूडियों सुविधा।
  • अं.वि./इसरो केंद्रों के बीच वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग और डेटा ट्रांसफर गतिविधियों के लिए इसरोनेट (ISRONET) प्रणाली।
  • आपदा प्रबंधन और विभिन्न प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम में संचार सहायता के लिए ऑडियों विडियों लिंक और डेटा ट्रांसफर गतिविधियों को प्रदान करने के लिए परिवहन योग्य डब्ल्यू.एल.एल-वीसैट(WLL-VSAT) प्रणाली।
  • आपदा प्रबंधन में संचार सहायता के लिए इसरो – वी.पी.एन (ISRO-VPN) नोड
  • आपदा प्रबंधन में संचार सहायता के लिए टाइप – डी टर्मिनल, सैटलाइट मोबाइल रेडियो, सैट स्लीव आदि।
  • इसरो –सी.एन.ई.एस-ओनेरा (ISRO-CNES-ONERA) संयुक्त का – बैंड प्रसार कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभिन्न वैज्ञानिक उपकरण।
  • नाविक परियोजना (इस्ट्रैक/इसरो नौवाहन परियोजना) के तहत प्रणाली।

चालू सैटकॉम अनुप्रयोग कार्यक्रम इस प्रकार हैः

Menu