उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एनईसैक) में दिनांक 26.08.2025 को हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया गया था। श्री अजय कुमार प्रसाद,सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा), रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, शिलांग मुख्य अतिथि के रूप में कार्यशाला का संचालन किये। इस तिमाही कार्यशाला का विषय “ कंप्यूटर पर हिंदी में कार्य करने में सहायक आईटी टूल्स और कंठस्थ 2.0 पर प्रशिक्षण”था। कार्यशाला का शुभारंभ कनि. अनुवाद अधिकारी के स्वागत संबोधन द्वारा हुआ जिसमें उन्होंने मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया। जिसके बाद डॉ. एस.पी.अग्रवाल, निदेशक, एनईसैक ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और प्रारंभिक टिप्पणी दी। निदेशक, एनईसैक ने सरकारी कार्यालयों में राजभाषा के प्रयोग में आईटी टूल्स और कंठस्थ एप के महत्व पर प्रकाश डाला | कार्यशाला दो सत्रों में आयोजित की गई। प्रथम सत्र में कंठस्थ 2.0 पर प्रशिक्षण दिया गया। दूसरे सत्र में कम्प्यूटर पर हिन्दी में कार्य करने में सहायक आईटी उपकरणों पर प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर कार्यशाला में भाग लिए और अपने विचार एवं प्रश्न भी रखें। कार्यशाला में कुल 17 कार्मिकों यथा- 12 अधिकारियों एवं 05 कर्मचारियों ने भाग लिया। प्रशासनिकअधिकारी, एनईसैक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।