एनईसैक द्वारा 27 और 28 सितंबर, 2022 क उमियम, मेघालय में मेघालय एनर्जी कॉर्पोरेशन लिमिटेड सेकेंडरी स्कूल में स्पेस ऑन व्हील बस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया था। प्रदर्शनी का आयोजन भारत सरकार द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव (एकेएएम) समारोह के भाग स्वरूप किया गया था, जिसमें देश के स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित महत्वपूर्ण स्थलों को विभिन्न उपग्रह चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। इनके साथ ही इसरो और भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रमों की विभिन्न उपलब्धियों को भी दिखाया गया। स्कूल के विभिन्न आयु वर्ग के 250 से अधिक छात्रों ने प्रदर्शनी का दौरा किया और एनईसैक के वैज्ञानिकों के साथ बातचीत की।
एकेएएम के तहत स्पेस ऑन व्हील बस प्रदर्शनी, सितंबर 2022
Posted in इवेंट्स
![Space on Wheel Bus Exhibition under AKAM, Sep 2022](https://nesac.gov.in/assets/resources/2022/09/Space-on-Wheel-Bus-Exhibition-2.jpg)
Previous Post
वर्ष 2017-18 के दौरान संघ की राजभाषा नीति को लागू करने के लिए उत्तर पूर्वी अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एन.ई-सैक) का सम्मान।
Next Post
एनईसैक में हिंदी पखवाड़ा समारोह (14.09.2022 – 29.09.2022)