भारत सरकार की राजभाषा नीति के अनुसार प्रत्येक तिमाही में हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया जाता है।इसी के तहत इस तिमाही श्री एम.जी सोमशेखरन नायर, संयुक्त निदेशक (राजभाषा), अंतरिक्ष विभाग, मुख्यालय, बेंगलुरु ने हिंदी कार्यशाला का संचालन किया। कार्यशाला का विषय “कार्यालय में राजभाषा कार्यान्वयन, अनुपालन और राजभाषा निति-नियम”(30.05.2025) था। कार्यशाला का शुभारंभ कनि. अनुवाद अधिकारी के स्वागत संबोधन द्वारा हुआ जिसमें उन्होंने श्री एम.जी सोमशेखरन नायर, संयुक्त निदेशक (राजभाषा), अंतरिक्ष विभाग, मुख्यालय, बेंगलुरु का परिचय देते हुए उनका स्वागत किया। डॉ. एस.पी.अग्रवाल, निदेशक, एनईसैक ने मुख्य अतिथि का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया और प्रारंभिक टिप्पणी दी। निदेशक, एनईसैक ने सरकारी कार्यालयों में राजभाषा के प्रयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। संयुक्त निदेशक, इसरो मुख्यालय ने कार्याशाला का प्रारंभ किया।कार्यशाला में समान भागीदारी लेते हुए उपस्थित सभीअधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने विचार एवं प्रश्न भी रखें। कार्यशाला बहुत ही रोचक और ज्ञानवर्धक रही। अंत में प्रशासनिकअधिकारी, एनईसैक द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।